फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में हुई नौकरियों की बरसात

Wed, 22 Jan 2014 09:30 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
2013 में देहरादून ने जमकर नौकरियां बरसाईं। दून में रोजगार के अवसरों में 40 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन


पढ़ें, 'आम आदमी पार्टी की असलियत आई सामने'

यह संख्या चंडीगढ़, कानपुर, मेरठ, लुधियाना जैसे शहरों से भी ज्यादा है। द एसोसिएशन ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ऑफ इंडिया (एसोचैम) के ताजा सर्वेक्षण में यह जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन


पढ़ें, घास की जगह मां ने रेत दिया बच्ची का गला

सर्वेक्षण के मुताबिक वर्ष 2013 में पूरे भारत में 5.50 लाख नई नौकरियां सृजित हुईं, जिनमें सबसे ज्यादा 1.39 लाख दिल्ली-एनसीआर में थीं।

पढ़ें, श्रद्घा से क्यों 'डरते' हैं शक्ति कपूर?

‘जॉब सिनेरियो 2013’ के मुताबिक ये नौकरियां विभिन्न जॉब पोर्टल पर कंपनियों की ओर से निकाली जाने वाली वेकेंसी पर आधारित हैं।

पढ़ें, अनुपमा हत्याकांडः राजेश गुलाटी पर फैसला जल्द

आईटी सेक्टर में सर्वाधिक नई नौकरियां निकली जो कि कुल नौकरियों की 43 प्रतिशत हैं।

इन सेक्टर में मिलीं नौकरियां
आईटी, अकादमिक, बैंकिंग, कंस्ट्रक्शन, फाइनेंशियल सर्विस, एफएमसीजी, एचआर, विज्ञापन व इवेंट मैनेजमेंट, रियल इस्टेट, रिटेल एंड टेलीकॉम।

नौकरी देने में पटियाला सबसे आगे रहा
चंडीगढ़ (19 प्रतिशत), कानपुर (21 प्रतिशत), रांची (25 प्रतिशत), रायपुर (25 प्रतिशत), भोपाल (चार प्रतिशत), भुवनेश्वर (नौ प्रतिशत), कोयंबटूर (31 प्रतिशत), गांधीनगर (सात प्रतिशत), इंदौर (10 प्रतिशत), पटना (21 प्रतिशत), पुणे (5.4 प्रतिशत), सूरत (नौ प्रतिशत), वडोदरा (19 प्रतिशत), विजयवाड़ा (छह प्रतिशत), आगरा (18 प्रतिशत), अमृतसर (14 प्रतिशत), इलाहाबाद (48 प्रतिशत), अजमेर (84 प्रतिशत), देहरादून (40 प्रतिशत), जालंधर (28 प्रतिशत), जम्मू (39 प्रतिशत), कोटा (29.5 प्रतिशत), लुधियाना (23 प्रतिशत), मेरठ (24 प्रतिशत), नागपुर (86 प्रतिशत), पणजी (69 प्रतिशत), पटियाला (116 प्रतिशत) और उदयपुर (58 प्रतिशत)।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें