ऑस्ट्रेलिया के मशहूर पूर्व क्रिकेटर ब्रेट ली अब बॉलीवुड फिल्म में एक्टिंग करते नजर आएंगे। यह फिल्म देहरादून के अनुपम शर्मा द्वारा डायरेक्ट की जाएगी। फिल्म की कहानी तुषी साथी ने लिखी है।
अनुपम शर्मा की फिल्म अनइंडियन को ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री टोनी अबॉट ने गुरुवार को मुंबई में अनाउंस किया। भारतीय बाजार के लिए बनी इस ऑस्ट्रेलियाई फिल्म में आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली तनिष्ठा चटर्जी के साथ दिखेंगे।
यह फिल्म अक्टूबर से सिडनी में फिल्माई जाएगी। अनइंडियन, प्रॉडक्शन कंपनी द ऑस्ट्रेलिया इंडिया फिल्म फंड की सिडनी और मेलबर्न में बनने वाली फिल्मों में पहली फिल्म है। केट ब्लैंचेट और राबर्ट रेडफोर्ड भी इसके लिए अक्तूबर में सिडनी में होंगे।