जीरो डोज के टीकाकरण पर यूनिसेफ का विशेष फोकस
सीएएस के तहत 10 बिंदुओं पर मीडिया रेटिंग टूल तैयार किया गया, जिससे स्वास्थ्य संबंधित खबरों को मानकों पर परखने की जरूरत है। इसी के तहत यूनिसेफ की ओर से तीन दिवसीय कार्यशाला में मीडिया कर्मियों और छात्रों को सीएएस की जानकारी दी गई। आईआईएमएस, माखन लाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय, मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी, हिमाचल और दिल्ली विश्वविद्यालय ने सीएएस को मीडिया कोर्स में अपनाया है। सोनिया सरकार का कहना है कि बच्चों के रूटीन और जीरो डोज के टीकाकरण पर यूनिसेफ का विशेष फोकस है।
ये भी पढ़ें...Chhath Puja: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न हुआ महापर्व, छठ मइया के जयकारों से गूंजे उत्तराखंड में गंगा घाट
केंद्र सरकार के साथ बच्चों के टीकाकरण में यूनिसेफ पार्टनरशिप में काम कर रही है। कोविड महामारी के दौरान देखा गया कि यदि वैक्सीन नहीं लिया तो कितनी गंभीर बीमारी हो सकती है। वैसी ही बच्चों को टीका नहीं लगाया तो रूबेला जैसी अन्य गंभीर बीमारी हो सकती है। कोविड काल में बच्चों के रूटीन टीकाकरण में कमी आई है। इसके लिए केंद्र सरकार ने इंद्र धनुष कार्यक्रम चलाया, जिसके बाद टीकाकरण में सुधार आया है। ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के टीकाकरण पर विशेष जोर है। स्थानीय लोगों को जागरूक करने के लिए वहां की बोली भाषा में नुक्कड़ नाटक व अन्य कार्यक्रम किए जा रहे हैं।