पर्यटन के लिए जरूरी हैं दोनों प्रोजेक्ट
जादूंग में होमस्टे और लंका में हिम तेंदुआ संरक्षण केंद्र सीमांत जनपद में पर्यटन को नया आयाम देंगे। सीमावर्ती जादूंग में होमस्टे बनने के बाद पर्यटकों को ठौर ठिकाना मिल सकेगा। वहीं, होमस्टे से स्थानीय जाड़ समुदाय की लोक संस्कृति व खान-पान से वह रूबरू होंगे। जबकि लंका में हिम तेंदुआ संरक्षण केंद्र के माध्यम से पर्यटक हिम तेंदुओं के प्राकृतिक वासस्थल गंगोत्री नेशनल पार्क को करीब से जान सकेंगे।
ठंड के चलते गंगोत्री धाम के निकट लंका में निर्माणाधीन हिम तेंदुआ संरक्षण केंद्र का निर्माण प्रभावित हो रहा है। केंद्र निर्माण के लिए पत्थर कटिंग का काम हिना के निकट शुरू कराने की योजना है। -डीएस बागड़ी, ईई ग्रामीण निर्माण विभाग।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: लद्दाख के बाद अब ओएनजीसी उत्तराखंड में भू-तापीय ऊर्जा से बनाएगा बिजली, मंथन जारी
जादूंग पहले चरण में 6 में से 4 होमस्टे की नींव लगभग तैयार कर ली गयी है। शीतकाल में गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट बंद होने के चलते अब यह काम अगले साल जून माह में शुरू करा जाएगा। -डीएस राणा, सहायक अभियंता जीएमवीएन।