फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों पर मेहरबान हुई मोदी सरकार, मिलने वाला है बड़ा फायदा

Tue, 16 May 2017 11:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
pm modi - फोटो : concept photo
विज्ञापन
मोदी सरकार अब उत्तराखंड पर मेहरबान हो गई। केंद्र की इस मेहरबानी से गरीबों के वारे न्यारे हो जाएंगे। गरीबों को ब‌िना राशन के होने वाली परेशान‌ियों को देख‌ते हुए सरकार ने बड़ा फैसला ल‌िया है।
विज्ञापन


दरअसल सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर अप्रैल से बंद की गई चीनी को अंत्योदय परिवारों को फिर से देने के लिए केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। इससे जिले के भी 36 हजार से अधिक अंत्योदय परिवारों को लाभ मिल सकेगा, लेकिन बंद चीनी कब से और कितनी मिलेगी, इस संबंध में अभी तक कोई आदेश लिखित में अफसरों के पास नहीं पहुंचे हैं। 

विभिन्न योजना के  साढ़े चार लाख परिवारों को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से गेहूं, चावल, चीनी और केरोसीन मिलती है, लेकिन इन परिवारों को मिलने वाली पांच सौ ग्राम प्रति यूनिट के हिसाब से चीनी को अप्रैल से बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

36500 अंत्योदय परिवारों को हाेगा फायदा

​जिससे अप्रैल से सभी योजनाओं के राशन उपभोक्ता खुले बाजार से चीनी लाकर काम चला रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं की जेबें ढीली हो रही हैं।  सबसे अधिक परेशानी अंत्योदय परिवारों को हो रही है, क्योंकि वह तो अधिक गरीब होने के कारण खुले बाजार से भी चीनी नहीं खरीद पा रहे हैं।

सरकार ने अंत्योदय परिवारों को चीनी देने का रास्ता साफ कर दिया है। मोदी सरकार की आर्थिकी कमेटी ने अंत्योदय परिवारों को दोबारा से सरकारी दुकानों से सस्ती चीनी देने को मंजूरी दे दी है। 

इससे जिले के भी करीब 36500 अंत्योदय परिवारों को जल्द ही फिर से सस्ते दामों पर चीनी मिल सकेगी। जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी राहुल शर्मा का कहना है कि उन्हें इसकी अभी तक केवल सूचना मिली है, लेकिन कोई लिखित में आदेश नहीं आए हैं।

जिससे उन्हें अभी यह भी नहीं पता है कि चीनी कितनी और कब से मिलेगी। आदेश आएंगे तो अंत्योदय परिवारों को चीनी मुहैया करानी शुरू कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें