फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉस्टल की छत से छलांग लगाने में गई छात्र की जान 

Sun, 10 Apr 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार रात उसने दम तोड़ दिया।
  • आंशिक रूप से नेत्रहीन था तिरपेन्द्र।
विज्ञापन
मौत - फोटो : file
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनआईवीएच हास्टल की एक छत से दूसरी छत पर कूदने के चक्कर में एक छात्र की जान चली गई। शुक्रवार शाम को छत से गिरने के बाद उसे मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार रात उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग के जाखोली निवासी तिरपेन्द्र (17) शहर के राजपुर रोड स्थित एनआईवीएच में कक्षा 11 में पढ़ता था। आंशिक रूप से नेत्रहीन तिरपेन्द्र शुक्रवार शाम हास्टल की छत पर टहल रहा था। उसके साथी दूसरी छत पर खड़े थे। एसओ राजपुर राजेश शाह के मुताबिक दोनों छतों के बीच करीब डेढ़ से दो फुट का फासला था।

तिरपेन्द्र ने दूसरी छत पर जाने के लिए छलांग लगा दी। इसी दौरान दूसरी छत पर पैर फिसलने से वह नीचे आ गिरा। हादसे में उसे उसे गंभीर चोटें आई है। संस्थान ने उसे मैक्स अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां शनिवार रात उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने हादसा मानकर किसी तरह की कार्रवाई से इंकार किया है। बिना पोस्टमार्टम के ही शव परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लावारिस बुजुर्ग ने तोड़ा दम

मृतक छात्रा की उम्र करीब बीस साल बताई जा रही है, जो अपनी बुआ के घर आई हुई थी।
दून अस्पताल में भर्ती लावारिस बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। 82 वर्षीय बुजुर्ग 27 मार्च को आईएसबीटी के पास पड़े मिले थे। 108 के जरिए उसे अस्पताल लाया गया था, जहां शुक्रवार रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शिनाख्त के लिए शव को अगले 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। इस अवधि के बाद पोस्टमार्टम कराकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।

रिमांड पर लेकर बरामद कराए तीन लाख
डालनवाला पुलिस ने वन विभाग के रिटायर्ड अधिकारी से बीमा पालिसी के नाम पर करीब 32 लाख रुपये ठगने के मामले में आरोपी शैलेन्द्र कुमार पांडेय को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर तीन लाख रुपये बरामद करने का दावा किया है। बता दे कि पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर ठगी का भंडाफोड़ किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें