फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लड़की के लिए युवक को उसी के रिश्तेदारों ने किया अगवा, फिर जो हुआ उस पर भरोसा नहीं होगा

Mon, 02 Oct 2017 10:19 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बहादराबाद
विज्ञापन
Molested
विज्ञापन
हरिद्वार जिले के बहादराबाद में रिश्तेदार युवक को उसके घर से उठा ले गए और इसके बाद बंदूक की नोक पर उससे जो काम कराया उस पर आपको विश्वास नहीं होगा।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बढ़ेडी निवासी अब्दुल रहमान पुत्र फरमान अली ने कोर्ट में प्रार्थना-पत्र देकर बताया कि पिछले महीने वह अपने घर में सो रहा था।

रात करीब एक बजे गांव के रिश्तेदार आए और उसे अपने साथ ले गए, जहां पर उन्होंने कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की और अगले दिन उसका गांव की एक लड़की के साथ जबरदस्ती बंदूक की नोक पर निकाह करवा दिया।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की
आरोप लगाया कि  उनके चंगुल से जैसे-तैसे छूटने के बाद वह पुलिस चौकी शांतरशाह में अपनी शिकायत लेकर गया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

कोर्ट के आदेश पर बहादराबाद पुलिस ने बढ़ेडी गांव के सात लोगों के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

प्रभारी थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि अब्दुल रहमान पुत्र फरमान की तहरीर पर इकराम , उसकी पत्नी अनवरी, पुत्री तरमीम, बेटे  मोहसीन के अलावा अब्बास पुत्र वाजिद, साना पुत्र हनीफ, भूरा उर्फ फरमान पुत्र हनीफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें