फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदार धाम की भव्यता व सुरक्षा में हरसंभव मदद देगा केंद्र : राजनाथ

Sun, 01 Oct 2017 09:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, केदारनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि केदारनाथ धाम की भव्यता और सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार हरसंभव मदद करेगी। धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन


केंद्रीय गृहमंत्री रविवार को जोशीमठ से पूर्वाह्न 11 बजे केदारनाथ पहुंचे। उन्होंने बाबा केदार के दरबार में मत्था टेका और करीब 40 मिनट तक भगवान आशुतोष का लघु रुद्राभिषेक कर स्तुति की।

मंदिर की परिक्रमा करने के बाद उन्होंने जिलाधिकारी से केदारनाथ में जून 2013 की आपदा और उसके बाद से हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी ली। डीएम ने बताया कि चोराबाड़ी ताल के फूटने के कारण धाम में व्यापक तबाही हुई थी।
विज्ञापन


गृहमंत्री ने कहा कि पुनर्निर्माण के जो भी कार्य धाम में हो रहे हैं, उनका समय-समय पर निरीक्षण किया जाए। गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने तीर्थ पुरोहित समाज और यात्रियों से बातचीत की और धाम में ड्यूटी दे रहे अधिकारियों व कर्मचारियों की व्यवस्थाओं को लेकर पीठ भी थपथपाई।
विज्ञापन

सीमा क्षेत्र के स्कूलों पर सीएम से वार्ता करेंगे राजनाथ

धाम में करीब सवा घंटे के प्रवास के बाद दोपहर 12.17 बजे गृहमंत्री देहरादून के लिए रवाना हो गए। इससे पूर्व केदारनाथ में वीआईपी हेलीपैड पर जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने गृहमंत्री का स्वागत किया। मंदिर समिति के पदाधिकारियों व वयोवृद्ध तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा, एसडीएम गोपाल सिंह चौहान, प्रभारी अधिकारी देवानंद सहित अन्य अधिकारी व तीर्थ पुरोहित मौजूद थे।

गौचर में छात्रों के साथ चलाया झाड़ू
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आईटीबीपी वाहिनी के प्रवेश द्वार पर जवानों और स्कूली बच्चों की स्वच्छता रैली को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर गृहमंत्री ने बच्चों के साथ झाड़ू पकड़कर सफाई की और जवानों व छात्र-छात्राओं को स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया। आफिसर मेस में बड़े खाने को लेकर आईटीबीपी के कमांडेंट को दो लाख का चेक देकर वाहिनी के जवानों को पुरस्कृत किया।

सीमा क्षेत्र के स्कूलों पर सीएम से वार्ता करेंगे राजनाथ
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने द्वितीय रक्षा पंक्ति (चीन सीमा क्षेत्र) के गांवों में संचालित हो रहे प्राथमिक विद्यालयों में कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों को यथावत रखने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से वार्ता करने का आश्वासन दिया है।
रविवार को गृहमंत्री ने भाजपा जिला संगठन के पदाधिकारियों को औली में क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा के लिए बुलाया। केदारनाथ धाम के लिए रवाना होने से पहले गृहमंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों से वार्ता की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें