मोबाइल को लेकर बहनों से झगड़ा होने के बाद एक किशोर ने जहर खा लिया। एसटीएच में उपचार के दौरान शुक्रवार देर रात उसकी मौत हो गई।
काबुल का बगीचा निवासी मोइन अहमद (15) अपने पिता अख्तर अली के साथ पंखा रिपेयरिंग करने में हाथ बंटाता था। शुक्रवार को मोइन का अपनी बहनों के साथ मोबाइल फोन को लेकर विवाद हो गया।
झगड़े के बाद उसने घर में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे एसटीएच में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान आधी रात के बाद उसने दम तोड़ दिया। सुबह मेडिकल चौकी पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। अख्तर के पांच बच्चे हैं। बच्चों के बीच विवाद होने पर बड़ों ने मामूली बात समझकर हस्तक्षेप नहीं किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया।