फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंह फेरे कमरे में खड़ी रही प्रेमिका, प्रेमी ने दी जान

Thu, 25 Feb 2016 09:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमिका की नाराजगी के चलते एक किशोर ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया। किशोर 11वीं का छात्र था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बुधवार की सुबह करीब 9 बजे किशोर अपनी सहपाठी के साथ अपने दूसरे निर्माणाधीन मकान में पहुंचा। मकान की तीसरी मंजिल के एक कमरे में दोनों बैठ कर बातचीत करते रहे। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों झगड़ने लगे। नाराज किशोरी पीठ फेरकर खड़ी हो गई।

किशोर उसको अपनी ओर घूमने और उसकी बात सुनने के लिए कहता रहा। ऐसा नहीं करने पर किशोर ने फांसी लगाकर जान देने की बात कही। इसी बीच वह स्टूल की मदद से रोशनदान में फंदा लगाकर लटकर गया। स्टूल के नीचे गिरने की आवाज पर लड़की ने पीछे मुड़कर देखा तो उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाने को कोशिश रही नाकाम तो शोर मचाते दौड़ी

लड़की ने किशोर के पैरों के नीचे स्टूल रखकर ऊपर उठाने की कोशिश की लेकिन वह लड़के को उठा नहीं सकी। इसी बीच लड़की शोर मचाती हुए नीचे आई और किराएदार को घटना की जानकारी दी।

किराएदारों ने किशोर को फंदे से निकाल कर परिजनों को मामले की सूचना दी। गंभीर अवस्था में किशोर को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना रानीपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें