फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रॉडी के षड़यंत्र में फंसे खली, रेसलरों के 'ट्रिपल अटैक' में लहूलुहान

Thu, 25 Feb 2016 03:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी के गौलापार स्टेडियम में आयोजित भारत के पहले रेसलिंग शो में द ग्रेट खली पर तीन रेसलरों ने एक साथ हमला कर लहूलुहान कर दिया। मालूम हो कि तीन दिन पहले ब्रॉडी स्टील ने डेथ वारंट साइन करने की चुनौती दी थी जिसे खली ने कबूला था। ऐसे में बुधवार को हुए मैच के दौरान दोनों एक दूसरे को मारने के इरादे से ही रिंग में उतरे थे।
विज्ञापन


लेकिन रिंग में खली और ब्रॉडी की फाइट में ब्रॉडी को पिटता देख माइक नॉक्स और अपोलो भी रिंग में उतर गए। तीनों ने मिलकर रिंग में खली पर कुर्सी और लात से सिर, सीने, गर्दन और पीठ पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। लहूलुहान खली को रिंग से स्ट्रेचर में ग्रीन रूम ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बृजलाल अस्पताल ले जाया गया।

इस फाइट पर रेफरी ने कोई फैसला नहीं दिया है। इस फाइट का फैसला देहरादून में 28 फरवरी को होगा। डॉक्टरों ने देर रात बताया कि बेहतर इलाज के लिए खली को बृहस्पतिवार सुबह
विज्ञापन

दून एयर लिफ्ट किया जाएगा। वहीं एक अन्य फाइट में कनाडा की महिला रेसलर चेल्सिया का हाथ फ्रेक्चर हो गया है। उन्हें भी खली के साथ्ा एयर लिफ्ट किया जाएगा।

ब्रॉडी ने प्लानिंग के तहत खली उकसाया

बुधवार को गौलापार स्टेडियम में खली और ब्रॉडी स्टील की फाइट का हर किसी को इंतजार था। खली ने ब्रॉडी को इंडिया आकर लड़ने का चैलेंज दिया था। ब्रॉडी ने भी खली का चैलेंज एक्सेप्ट कर क्रिमसन के हाथ अपना डेथ वारंट भेजा था, जिसके बाद खली ने भी डेथ वारंट साइन किया था। बुधवार को जब मुकाबले शुरू हुए, ब्रॉडी स्टील और माइक नॉक्स बार-बार रिंग में आकर खली को प्लानिंग के तहत लड़ने के लिए उकसा रहे थे।

तीनों रेसलर ने खली को कुर्सी से पीटा
जब अपोलो और जिंदर महल के बीच फाइट हुई और जिंदर ने अपोलो को हरा दिया। यह देखकर माइक नॉक्स और ब्रॉडी स्टील दोबारा रिंग में आए और जिंदर की पीटते हुए खली को बुलाने को कहा। यह देखकर खली भी गुस्से में आ गए। खली ने रिंग में उतरते ही माइक नॉक्स, ब्रॉडी स्टील और अपोलो को पीटना शुरू कर दिया।

इसी बीच, ब्रॉडी स्टील एक कुर्सी लेकर रिंग पर उतरा और खली पर हमला बोल दिया। बाद में खली ने उससे कुर्सी छीनकर ब्रॉडी स्टील और माइक नॉक्स पर प्रहार किया जिस पर रेफरी ब्रायन किंग ने खली को एलिमिनेट कर दिया। खली इसका विरोध कर रहे थे तभी पीछे से आकर ब्रॉडी स्टील, माइक नॉक्स और अपोलो ने खली पर ताबड़तोड़ कुर्सी और लात से प्रहार कर दिया।
विज्ञापन

खली को बचाने आए उनकी एकेडमी के रेसलर

खली रिंग में चित्त हो गए, लेकिन ब्रॉडी स्टील, माइक नॉक्स और अपोलो ने खली पर प्रहार जारी रखा। इस पर खली की एकेडमी के रेसलर दौड़कर मौके पर पहुंचे। खली के सिर, सीने, गर्दन, पीठ और पर चोट आई है। रिंग में ही खली के सिर से खून बहने लगा था। खली को तुरंत स्ट्रेचर से ग्रीन रूम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद एंबुलेंस से खली को हॉस्पिटल भेज दिया। रेफरी ने इस मैच पर कोई निर्णय नहीं दिया। रेफरी ने बताया कि आगे का मुकाबला देहरादून में खेला जाएगा।

आज दून एयर लिफ्ट होंगे खली
द ग्रेट खली रिटर्न्स शो में रेसलिंग के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए खली को बृजलाल अस्पताल में आईसीयू में हैं। अस्पताल में आर्थोपैडिक सर्जन डॉ. अजय पाल, न्यूरो सर्जन डॉ. आरएस सोलंकी, जनरल सर्जन डॉ. पीके करन, रेडियोलॉजिस्ट जे अंसारी और क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट डॉ. आदिल अहमद ने खली की जांच की। डॉक्टरों ने बताया कि खली के सिर में खुला घाव होने से खून बहा है। उसमें टांके लगाए गए हैं। खली ने रीढ़ की हड्डी में दर्द बताया है। उनके सिर का एमआरआई किया गया है। रीढ़ की हड्डी का एमआरआई अभी नहीं हो पाया है।

चेल्सिया का हाथ टूटा
फाइट के दौरान ही कनाडा की महिला रेसलर चेल्सिया का हाथ फ्रेक्चर हो गया है। उनका भी बृजलाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों को बृहस्पतिवार को देहरादून एयर लिफ्ट किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें