फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर के बाक्सरों ने कब्जाया सोना

Thu, 19 Dec 2013 10:42 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पायका की स्वामी विवेकानंद ग्रामीण अंडर 16 बाक्सिंग प्रतियोगिता के बालक वर्ग में सबसे ज्यादा सोना जीतकर ऊधमसिंह नगर अव्वल रहा। बालिका वर्ग में पिथौरागढ़ ने बाजी मारी। बृहस्पतिवार को परेड ग्राउंड स्थित रिंग में प्रतियोगिता के अंतिम दिन बाक्सिंग, टेबल टेनिस, बैडमिंटन के फाइनल मुकाबले हुए।
विज्ञापन


अर्जुन रहे प्रथम
बालक वर्ग 44-46 किग्रा भारवर्ग में ऊधमसिंह नगर केअर्जुन प्रथम, दून केपूरण द्वितीय, पिथौरागढ़ केजगदीश और पौड़ी के कुणाल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। 46-48 किग्रा वर्ग में ऊधमसिंह नगर केसिमरन पहले, बागेश्वर के अनिल दूसरे, पिथौरागढ़ केविक्रम और पौड़ी के मुकेश तीसरे स्थान पर रहे। अंडर 50 किग्रा में सुमित ने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। 54 किग्रा में पौड़ी केपवन, 66 किग्रा में संदीप, जबकि 75 किग्रा वर्ग में बागेश्वर के कमल ने स्वण पदक हासिल किया।

बागेश्वर रहा उपविजेता
टीम स्पर्धा में बालक-बालिका दोनों वर्गों में बागेश्वर उपविजेता रहा।टेबल टेनिस बालक वर्ग तीसरे स्थान के लिए अल्मोड़ा को नैनीताल ने चार सेट के मैच में 3-1 से पराजित किया। फाइनल में ऊधमसिंह नगर ने दून को 1-0 (सेट) से मात देकर विजेता ट्राफी कब्जाई। बालिका वर्ग में पौड़ी ने अल्मोड़ा को 3-0 (सेट) से परास्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। फाइनल में ऊधमसिंह नगर ने देहरादून को 3-0 (सेट) से मात दी।
विज्ञापन


कमल कृष्णा प्रथम
राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए बालक वर्ग में कमल कृष्णा, कामिल, गौरव, पंकज, लखविंद्र और बालिका वर्ग में नीतू, खुशबू, पूजा, संजना, आकांक्षा का चयन हुआ है। बैडमिंटन बालक वर्ग में ऊधमसिंह नगर के पल्लव जोशी, हिमांशु एवं जीवन ने पौड़ी के अभिषेक, अतुल, आदित्य को 21-11, 21-13, 21-11, 21-14 से हराकर विजेता ट्राफी कब्जाई।

बालिका वर्ग में दून की शेफाली, दिव्यांशी ने ऊधमसिंह नगर की छाया को 21-15,21-13,21-13 और 21-5 से हराकर विजेता ट्राफी कब्जाई। तीसरा स्थान पौड़ी को मिला।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें