फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे में कार पर गिरा बोल्डर, चालक घायल, चंपावत में कार खाई में गिरी, दो मौत

Wed, 08 Jan 2020 02:08 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरेंद्रनगर (टिहरी)
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त हुई कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे नरेंद्रनगर में यातायात के लिए बाधित हो गया है। यहां कार संख्या यूके 07 टीबी 6383 के ऊपर पहाड़ी से एक बोल्डर गिर गया। हादसे में वाहन चालक घायल है।

विज्ञापन


हाईवे पर बुधवार सुबह नौ बजे नरेंद्रनगर पुरानी चुंगी के पास ऑल वेदर रोड कटिंग के दौरान भारी भूस्खलन हो गया। इस दौरान एक मारुति सिलेरियो कार के ऊपर पहाड़ी से बोल्डर गिर गए। कार में तीन लोग सवार थे। जिसमें वाहन चालक कुलदीप (37) पुत्र रामनाथ चादमारी गढ़ीकैंट देहरादून चोटें आई हैं।

उसे श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय नरेंद्रनगर में उपचार लिए भर्ती कराया है। हाईवे फिलहाल यातायात के लिए बाधित है। बताया गया कि कार देहरादून से नई टिहरी आ रही थी। गनीमत रही की बोल्डर कार के बोनट पर गिरा। वरना कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
विज्ञापन

 

यमुनोत्री हाईवे पर ऑलवेदर सड़क निर्माण के दौरान मशीन पर गिरा मलबा


यमुनोत्री हाईवे पर कुथनौर के पास ऑलवेदर सड़क निर्माण परियोजना पर काम कर रही बड़ी मशीन पर अचानक पहाड़ी से मलबा गिर गया। मशीन ऑपरेटर ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। घायल ऑपरेटर को बड़कोट चिकित्सालय ले जाया गया है।


वैगनआर कार खाई में गिरी, दो की मौत
वहीं चंपावत जिले के मंच तामली मोटर मार्ग में चतुरबोट के पास एक वैगनआर कार खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। मंगलवार की रात में यह हादसा हुआ। पुलिस ने शवों को खाई से निकाल पोस्ट मॉर्टम के लिए भेजा है। मृतकों का नाम पूरन नाथ और मनोज सिंह है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें