फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन दुकानों पर 70 रुपये प्रति किलो मिलेगा प्याज, प्रति कार्ड दो किलो की है सीमा 

Wed, 08 Jan 2020 01:12 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

प्याज के मूल्य पर नियंत्रण करने के लिए जिलापूर्ति कार्यालय की ओर से मंगलवार को 47 राशन दुकानों में प्याज पहुंचा दिया गया।  इन दुकानों पर 70 रुपये प्रति किलो की दर से प्रतिकार्ड दो किलो प्याज खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन


बता दें, प्याज के दाम कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। अभी भी प्याज लोगों को 80 से 120 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बाजार में मिल रहा है। प्याज के  दाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए शासन ने जिलापूर्ति कार्यालय को निर्देश दिए थे।

इसके बाद जिलापूर्ति कार्यालय की ओर से मंगलवार को निरंजनपुर स्थिति मंडी से 67 रुपये प्रति किलो के हिसाब से 77 कुंतल प्याज का उठान किया ओर विभिन्न क्षेत्रों के 47 दुकानों में पहुंचाया।
विज्ञापन


डीएसओ जसवंत सिंह कंडारी ने बताया कि इस दुकानों में तीन रुपये लाभांस के हिसाब के 70 रुपये प्रतिकिलो की दर से प्याज वितरित किया जाएगा। एक कार्ड पर दो किलो प्याज खरीदा जा सकता है। आवश्यकता के अनुसार अन्य दुकानों में भी प्याज उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


इन दुकानों पर मिलेगा प्याज

क्षेत्र  - दुकानों की संख्या
प्रेमनगर, 10
परिसीमन,08
डालनवाला,06
धर्मपुर,04
खुड़बुडा,05
क्लेमेंटटाउन,04
रायपुर, 10  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें