फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: रोडवेज की बस पर गिरा बोल्डर, 26 घायल, एक की हालत गंभीर

Fri, 01 Mar 2019 10:10 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
रोडवेज बस हुई हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पिथौरागढ़ से लखनऊ जा रही रोडवेज की बस पर पहाड़ी से बोल्डर गिरने से चालक, परिचालक और 24 यात्री घायल हो गए। इनमें से पिथौरागढ़ निवासी एक यात्री गणेश सिंह की हालत गंभीर है। घायलों में एक झारखंड निवासी आईटीबीपी का जवान भी शामिल है। चालक, परिचालक और 14 घायल यात्रियों का मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। दस घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। 

विज्ञापन


गुरुवार की सुबह 9 बजे पिथौरागढ़ डिपो की बस संख्या यूके 07पीए 2850 पिथौरागढ़ से 33 यात्रियों को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हुई। मटेला मोड़ के पास पहाड़ी से लुढ़का एक बोल्डर बस पर जा गिरा। इसके कुछ सेकेंड बाद ही एक और बोल्डर बस के पिछले हिस्से से टकराया। इससे चालक, परिचालक सहित 26 लोग घायल हो गए। कई यात्रियों के सिर में गंभीर चोटें लगीं। मौके पर मौजूद सड़क निर्माण में जुटे मजदूरों ने बस के भीतर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।
 

इसके बाद दुर्घटना की सूचना प्रशासन और 108 एंबुलेंस को दी गई। पिथौरागढ़ से पहुंची दो 108 एंबुलेंस से गंभीर रूप से घायल 10 यात्रियों को जिला अस्पताल भेजा गया। 14 यात्रियों का मौके पर ही उपचार किया गया। रोडवेज ने सामान्य घायल यात्रियों को पांच-पांच हजार रुपये जबकि गंभीर रूप से घायल एक यात्री को 20 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई। एसडीएम एसके पांडेय, एसडीआरएफ और पिथौरागढ़ कोतवाली से एसओ पीएस नेगी के नेतृत्व में पुलिस के जवान आदि मौके पर पहुंच गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती बस दुर्घटना के घायलों की सूची- 
 नाम       -          निवासी  
1.कलीम    -          बहराइच
2. मुहम्मद ताज    -     बहराइच
3. निरहू           -       सिद्धार्थनगर
4. महेंद्र बराइक आईटीबीपी जवान   -   रांची
5. पूरन सिंह दिगारी   -   कनालीछीना। 
6. रघुवर सिंह      -    ख्वांकोट कनालीछीना
7. मुलायम    -         बहराइच
8. सकलू    -         सिद्धार्थनगर
9. गणेश सिंह    -    लेलू वड्डा पिथौरागढ़ (गंभीर रूप से घायल)
10. सुनील कुमार  -   रई पिथौरागढ़

मौके पर जिन घायलों का उपचार कर छुट्टी दी गई-
1.हरि प्रसाद     - लखीमपुर खीरी
2. छुटकन्नू     - लखीमपुर खीरी
3. पृथ्वीपाल  - खुरिया लखीमपुर
4. शत्रुघन   -  लखीमपुर खीरी
5. पपिल    - लखीमपुर खीरी
6. कैलाश कुमार  - बहराइच
7. मनीराम     - बहराइच
8. रत्नादेवी  - ढुंगातोली पिथौरागढ़।
9. जयंती देवी   - देवलथल पिथौरागढ़।
10. आनंद सिंह बसेड़ा  - देवलथल पिथौरागढ़
11. संतराम   -     बहराइच। 
12. सुनीता जोशी   -    रतवाली पिथौरागढ़
13. सुनीता देवी   -    नैनीसैनी पिथौरागढ़। 
14. श्रवण कुमार मुंदरी  -    बहराइच। 
15. कृपाल सिंह(बस चालक)  -   दिगालीचौड़ चंपावत। 
16. राकेश कुमार (परिचालक)  - गुरना पिथौरागढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें