फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में मौसम विभाग की चेतावनी, पहाड़ी इलाकों में अगले 36 घंटे चलेगी शीतलहर

Fri, 01 Mar 2019 10:10 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
snowfall
विज्ञापन

पहाड़ के कुछ इलाकों में अगले 36 घंटों के दौरान शीतलहर चल सकती है। मौसम विभाग ने शीतलहर चलने के आसार देखते हुए चेतावनी जारी की है। बृहस्पतिवार को भी पहाड़ के ज्यादातर इलाकों में कोल्ड डे कंडीशन बनी रही।

विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को पूरे दिन प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है। शाम के समय कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। 2000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले ज्यादातर क्षेत्रों में शीतलहर चल सकती है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पहाड़ के लगभग ज्यादातर हिस्से इसकी चपेट में रहेंगे। शनिवार तक इन इलाकों में शीतलहर चल सकती है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहा। पहाड़ के अधिकांश क्षेत्रों में कोल्ड डे कंडीशन बनी रही। बिक्रम सिंह के अनुसार फिलहाल दो-तीन दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। 
 

विज्ञापन

केदारनाथ में चटक धूप, बद्रीनाथ में बर्फबारी

चमोली जिले में बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गुरुवार को भी हल्की बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा जबकि केदारनाथ धाम में पूरे दिन चटक धूप खिली रही। चमोली जिले में गुरुवार को दोपहर बाद बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, लाल माटी, फूलों की घाटी सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। हालांकि शाम पांच बजे मौसम सामान्य हो गया। औली में धूप खिलने के बाद पर्यटकों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने यहां प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठाया और फोटोग्राफी की। दोपहर बाद बादल छाने से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जिससे निचले क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।
 
उधर, केदारनाथ धाम में दिनभर मौसम सुहावना रहा और चटक धूप खिली रही। धाम में अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम माइनस 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धाम में 17 फीट बर्फ मौजूद है। बिजली, पानी और संचार सेवा ठप पड़ी है। त्रियुगीनारायण, तोषी, गौंडार, चौमासी, चिलौंड, जाल तल्ला व मल्ला, कालीशिला सहित तुंगनाथ घाटी व मद्महेश्वर घाटी के निचले गांवों में अब भी एक से डेढ़ फीट बर्फ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें