फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चकराता में नहीं पहुंचे अधिकारी, फरियादियों ने भी किया किनारा

विज्ञापन
विज्ञापन
Iतहसील दिवस पर त्यूणी में आए केवल दो फरियादी, विकासनगर में तहसीलदार ने सुनी 33 शिकायतें
विज्ञापन

I

चकराता में मंगलवार को तहसील दिवस पर अधिकारी और फरियादी दोनों ही नहीं पहुंचे। कालसी में फरियादियों की संख्या शून्य रही। वहीं, त्यूणी में केवल दो ही फरियादी शिकायत लेकर तहसील पहुंचे। विकासनगर में तहसीलदार ने 33 समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन




तहसील दिवस से फरियादियों का मोहभंग होता जा रहा है। गिने चुने फरियादी ही शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। अधिकारी भी अब इससे किनारा करने लगे हैं। मंगलवार को तहसील दिवस पर चकराता तहसील में कोई सक्षम अधिकारी मौजूद नहीं थे। फरियादी भी नहीं आए। बताया जा रहा है एसडीएम वीआईपी ड्यूटी में व्यस्त थे। जबकि तहसीलदार पाटन में धरनास्थल पर गए थे। उधर, कालसी तहसील में रजिस्ट्रार कानूनगा तिलकराम जोशी तहसील में मौजूद रहे। यहां एक भी फरियादी नहीं आए। त्यूणी में तहसीलदार गंगा राम कंडवाल ने दो समस्याएं सुनीं। विकासनगर में तहसीलदार सुरेंद्र सिंह ने 28 शिकायतों का निस्तारण किया। इसमें अधिकाश शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थी। पांच समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय उपनिरीक्षक और कानूनगों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें