फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की नसबंदी के 21 माह बाद हो गया बच्चा

Fri, 05 Sep 2014 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आपने परिवार नियोजन के लिए नसबंदी कराई हो और उसके बाद आपको बच्चा हो जाए तो झटका तो लगेगा।
विज्ञापन


ऐसा ही हुआ उत्तराखंड के गोपेश्वर क्षेत्र निवासी निवासी भगवती प्रसाद देवराड़ी के साथ जब नसबंदी के 21 महीने बाद उनकी पत्नी को बच्चा हुआ।

देवराड़ी ने जिला चिकित्सालय में जनवरी 2013 में परिवार नियोजन के तहत ऑपरेशन करवाया था, लेकिन वर्ष 2014 में भगवती की पत्नी गर्भवती हुई और उन्होंने दो सितंबर को तीसरे बच्चे को जन्म दिया।

लेकिन नसबंदी के बाद बच्चा पैदा होने की पहली घटना नहीं है। बीते वर्ष से अभी तक जिला चिकित्सालय में हुए परिवार नियोजन के करीब चार ऑपरेशन फेल हो चुके हैं।
विज्ञापन


भगवती प्रसाद देवराड़ी का कहना है कि मैंने दो बच्चों के जन्म के बाद परिवार नियोजन करवा लिया था, लेकिन डॉक्टरों की लापरवाही के कारण ऑपरेशन विफल रहा, जिसका नतीजा है की पत्नी ने तीसरे बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने 21 माह पहले का बता दिया गर्भ

नसबंदी असफल होने की जिम्मेदारी लेने की बात तो छोड़ दीजिए यहां तो डॉक्टर गर्भ ठहरने का ऐसा तर्क दे रहे हैं क‌ि क्या कहने।

भगवती प्रसाद ने जब डॉक्टरों से इस विषय में वार्ता की तो चिकित्सकों ने परिवार नियोजन से पूर्व गर्भ ठहरने की बात बता दी। चिकित्सकों का कहना है कि गर्भावस्था में महिला का परिवार नियोजन का ऑपरेशन नहीं किया जा सकता है। डॉक्टरों को यह भी ख्याल नहीं आया क‌ि भगवती प्रसाद को नसबंदी कराए 21 महीने हो गए हैं।

सीएमओ बोले
परिवार नियोजन के ऑपरेशन के दस प्रतिशत फेलियर होने के चांसेज रहते हैं। ऑपरेशन की सार्थकता के लिए ऑपरेशन के कुछ समय बाद जांच करवाई जाती है, लेकिन अधिकतर लोग जांच नहीं करवाते और ऐसी स्थिति पैदा हो जाती है। इस मामले को कमेटी के समझ रखकर परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसमें मुआवजे की धनराशि तीन हजार दी जाती है।
-डॉ. अजीत गैरोला, सीएमओ, चमोली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें