फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 दिन बाद जम्मू और लेह के लिए पत्रों, पार्सलों की बुकिंग शुरु

Sun, 18 Aug 2019 10:15 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

डाकघरों से जम्मू और कश्मीर में भेजे जाने वाले पत्रों और पार्सलों की बुकिंग अब 11 दिन बाद फिर से शुरू हो गई है। इस पर बीती पांच अगस्त को रोक दी गई थी।

विज्ञापन


पांच अगस्त को सुबह 11 बजे राज्यसभा में गृहमंत्री अमित शाह की ओर से जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35ए हटाने की घोषणा के एक घंटे बाद डाक निदेशालय, नई दिल्ली की ओर से जम्मू कश्मीर क्षेत्र के लिए भेजे जाने वाले पत्रों और पार्सलों की बुकिंग पर रोक लगाने के आदेश जारी किए गए थे। 
 

विज्ञापन

इस आदेश पर कार्रवाई करते हुए डाकघर में उसी दिन दोपहर एक बजे से पत्रों और पार्सलों की बुकिंग पर रोक लगा दी गई थी। जम्मू में हालत सामान्य होने पर डाक निदेशालय की ओर से जम्मू संभाग और लेह के लिए जाने वाले पत्रों और पार्सलों की बुकिंग पर शुक्रवार से  प्रतिबंध हटा लिया गया है। अभी श्रीनगर में प्रतिबंध जारी है। बताया जाता है कि अग्रिम आदेशों पर श्रीनगर संभाग में भी पत्रों और पार्सलों की बुकिंग पर से प्रतिबंध हटा लिया जाएगा।

डाक निदेशालय के आदेश पर जम्मू संभाग और लेह क्षेत्र को भेजे जाने वाले पत्रों और पार्सलों की बुकिंग 16 अगस्त से शुरु कर दी गई है। 
- आरडी रतूड़ी, मुख्य पोस्टमास्टर, डाकघर रुड़की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें