फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: मस्जिद के पास मिला बम, पुलिस ने ऐहतियान खाली कराए आस-पास मकान

Thu, 24 May 2018 07:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन
bomb
विज्ञापन

हरिद्वार जिले के लक्सर में मंगलवार देर शाम जामा मस्जिद के निकट बम मिलने की सूचना पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मस्जिद के आस-पास निवास करने वाले लोगों से सुरक्षा के लिहाज से मकान खाली करा दिए। हालांकि अधिकारियों के मुताबिक यह सुतली बम था, जिसे पूरी तरह निष्क्रिय करने के बाद जांच के लिए भेज दिया गया।  

लक्सर कस्बे के मेन बाजार स्थित जामा मस्जिद के पास अंशु गुप्ता पुत्र गोविंद दास गुप्ता का मकान है। मंगलवार देर शाम अंशु को अपने घर पहुंचने पर  बरामदे में रस्सियों से लिपटी हुई बमनुमा वस्तु दिखाई दी। उसे देखते ही उसने शोर मचा दिया तथा परिजनों को बाहर निकलने को कहा। उन्होंने इसकी जानकारी लक्सर चौकी प्रभारी को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बमनुमा वस्तु पर पानी डालकर उसे नष्ट किया

bomb
सूचना मिलते ही लक्सर कस्बा चौकी प्रभारी मनोज सिरोला मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने बमनुमा वस्तु पर परिवार वालों के साथ मिलकर पानी डालकर उसे नष्ट कर दिया। बुधवार सुबह लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर चंद शर्मा व पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने जामा मस्जिद के निकट रह रहे लोगों को अपना मकान खाली कर सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा।

इसी बीच हरिद्वार से बम निरोधक दस्ते के प्रभारी केहर सिंह राणा भी टीम सहित मौके पर पहुंचे। बम निरोधक दस्ते ने बम को अपने कब्जे में ले लिया तथा कोतवाली के पास खाली जगह में उसे निष्क्रिय कर दिया। टीम ने बम को निष्क्रिय करने के साथ ही उसे जांच के लिए लैब भेज दिया। 

जामा मस्जिद के निकट पटाखे के रूप में सुतलीनुमा बम था, जो आमतौर पर पटाखा फोड़ने के काम में आता है। बम जैसी कोई वस्तु नहीं थी। एहतियात के तौर पर बम निरोधक दस्ते से भी जांच कराई गई, लेकिन बम होने की पुष्टि नहीं हुई।  
- मणिकांत मिश्रा, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें