फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: गायक अरमान मलिक ने ट्विटर पर पूछी दून में स्ट्रीट फूड जगह, लोगों ने अपने घर कर लिया इनवाइट

Mon, 01 May 2023 12:51 PM IST
अलका त्यागी वान्या दीक्षित, अमर उजाला, देहरादून

सार

शनिवार रात स्टेज शो करने के बाद रविवार को भी अरमान मलिक दून में रुके। अरमान ने ट्वीट कर स्ट्रीट फूड खाने की इच्छा जताई।
विज्ञापन
गायक अरमान मलिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के मशहूर गायक अरमान मलिक रविवार को देहरादून में स्ट्रीट फूड खोजते रहे। देहरादून में अच्छे स्ट्रीट फूड के बारे में उन्होंने ट्वीट करके लोगों से पूछा। जवाब में लोग उन्हें शहर के नए-नए जायके के व्यंजनों और इनके ठिकानों के बारे में बता रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल ''बोल दो ना जरा दिल में जो है छिपा...'' और ''हुआ है आज पहली बार...'' जैसे मशहूर गानों को अपनी आवाज दे चुुके अरमान मलिक पिछले दो दिन से दून में हैं। अरमान की दून में मौजूदगी से उनके प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं।

देहरादून में स्ट्रीट फूड ढूंढते रहे मशहूर बॉलीवुड सिंगर अरमान मलिक
विज्ञापन


शनिवार रात स्टेज शो करने के बाद रविवार को भी अरमान मलिक दून में रुके। अरमान ने ट्वीट कर स्ट्रीट फूड खाने की इच्छा जताई। उन्होंने बताया कि वे डायटिंग पर हैं। ऐसे में कई लोगों ने कमेंट करके अरमान से पूछा कि एक दिन की डायटिंग से क्या होगा। फैंस ने अरमान को दून की खासियत, यहां के पर्यटन स्थलों और लजीज व्यंजनों की खूब जानकारियां दीं। कई ने उन्हें अपने घर पर आमंत्रित कर डाला।

Trending Videos
विज्ञापन

कमेंट कर लोगों कही अपनी दिल की बात
निधि नाम की एक यूजर ने कमेंट कर अरमान से कहा, वहां के मोमोज बहुत अच्छे हैं... मैने खाए थे लाजवाब हैं... इन्हें ट्राई करें। मालविका ने कहा मैगी प्वाइंट है न, क्लेमेंटटाउन या मालदेवता भी आ सकते हो। अंबृता ने कमेंट किया कि, मैंने वहां मोमोज खाए थे... बिल्कुल अच्छे नहीं थे। रिद्धि ने कहा, मैं आ जाऊं... साथ में मिलकर स्ट्रीट फूड खोजेंगे। रिशू ने अरमान की पोस्ट पर रिप्लाई किया कि स्ट्रीट फूड खाते समय भी ब्लॉग बनाना मत भूलना। मोक्षिता का जवाब था, जो भी खाना मेरे लिए भी ले आना। श्रद्धा ने कहा, राज कचौड़ी मस्त है यहां की ट्राई करना।

देहरादून में स्ट्रीट फूड के लिए मशहूर
- बन टिक्की
- ब्रेड पकौड़ा
- मोमोज
- छोले पूरी
- डोसा
- चाउमीन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें