देहरादून में स्ट्रीट फूड ढूंढते रहे मशहूर बॉलीवुड सिंगर अरमान मलिक बॉलीवुड के मशहूर गायक अरमान मलिक ने रविवार को देहरादून में स्ट्रीट फूड खाने की इच्छा जताई। उन्होंने देहरादून में अच्छे स्ट्रीट फूड के बारे में ट्वीट करके लोगों से पूछा। जवाब में लोगों ने उन्हें शहर के नए-नए जायके के व्यंजनों और इनके ठिकानों के बारे में बताया। शनिवार रात दून में स्टेज शो करने के बाद रविवार को भी अरमान मलिक दून में रुके। उन्होंने बताया कि वे डायटिंग पर हैं। ऐसे में कई लोगों ने कमेंट करके अरमान से पूछा कि एक दिन की डायटिंग से क्या होगा। ट्वीटर पर कई लोगों ने उन्हें अपने घर पर भी आमंत्रित कर डाला। .