फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड को पास लगता है दुबई पर देश की ये वादियां दूर, जानिए क्यों?

Sat, 27 Aug 2016 12:16 PM IST
अनिल चन्दोला/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
तिग्मांशु धूलिया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुंबई से दुबई की दूरी उत्तराखंड की तुलना में भले ही कई गुना ज्यादा हो, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री को यह बेहद कम लगती है। मुंबई से दून पहुंचने में ज्यादा समय के साथ ही किराया भी अधिक देना पड़ता है। यही कारण है कि बॉलीवुड के फिल्मकार शूटिंग के लिए दून के बजाय ओवरसीज को ज्यादा प्राथमिकता देते हैं। यह कहना है उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के उपाध्यक्ष बनाए गए सुप्रसिद्ध फिल्म निर्देशक तिग्मांशु धूलिया का।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सबसे पहले इस समस्या का समाधान खोजना होगा। बड़े कलाकारों को किसी नई लोकेशन पर शूटिंग के लिए मनाना वैसे ही मुश्किल होता है। ऐसे में अगर फ्लाइट का इंतजार करना पड़े तो दिक्कतें बढ़ जाती हैं। उन्होंने कहा कि वह उत्तराखंड के रहने वाले हैं। लिहाजा अपनी फिल्मों की शूटिंग में उत्तराखंड को प्राथमिकता देते हैं।

राग-देश की भी शूटिंग होगी उत्तराखंड में

तिगमांशु धूलिया
पान सिंह तोमर और यारा की शूटिंग के बाद वह जल्द ही राग-देश की शूटिंग भी यहीं करेंगे। तिग्मांशु धूलिया ने बताया कि देवभूमि से अपने प्यार के चलते उन्होंने यहां शूटिंग का फैसला किया। हालांकि, इससे उनकी फिल्म का बजट काफी बिगड़ गया। उन्होंने कहा कि फिल्म पॉलिसी को लेकर उनकी सरकार से बात हुई है। अब बतौर उपाध्यक्ष वह फिल्म उद्योग की बेहतरी के लिए काम करेंगे।

तिग्मांशु ने कहा कि प्रदेश में फिल्म विकास के लिए फिल्म इंस्टीट्यूट और पिक्चर हॉल खुलने बहुत जरूरी हैं। बतौर उपाध्यक्ष वह इस क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर काम करेंगे।
विज्ञापन

फिल्म उद्योग होगा मजबूत: हेमंत पांडे

हेमंत पांडे - फोटो : file photo
परिषद में उपाध्यक्ष बनाए गए हेमंत पांडे ने कहा कि परिषद के गठन से आंचलिक सिनेमा की दिक्कतों को दूर करने में लाभ मिलेगा। राज्य गठन के समय से ही परिषद की जरूरत महसूस की जा रही थी। अब परिषद के गठन के बाद कलाकार और फिल्म उद्योग से जुड़े लोग उम्मीद कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि वह चार सितंबर को दून पहुंच रहे हैं। उसके बाद वह इस मुद्दे पर विस्तार से बातचीत करेंगे। प्रदेश में फिल्म निर्माण के लिए अवस्थापना विकास, शूटिंग स्थलों का निर्माण, फिल्म निर्माण और प्रदर्शन के जरिये रोजगार व पर्यटन को बढ़ावा देने, क्षेत्रीय फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने और निजी क्षेत्र के पूंजी निवेश को आकर्षक बनाने के लिए परिषद का गठन किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें