फिल्म 'वीर जारा' से 'हिरोइन' में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकीं अभिनेत्री दिव्या दत्ता उम्रभर अभिनय करना चाहती हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने अपनी ख्वाहिश जाहिर की।
रविवार को वह देहरादून में आयोजित हो रहे द्वितीय देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान दिखाई गई उनकी फिल्म मोनिका ( 2011) के बाद दर्शकों से रूबरू हुई।
इस दौरान उन्होंने दर्शकों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए।
मैं भी आम लोगों की तरह ही हूं...
divya dutta
दिव्या दत्ता ने अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में बताया कि वह नसीरूदीन शाह और अरशद वारसी के साथ 'इरादा' फिल्म कर रही है नवाजुद्दीन सिद्दकी के साथ 'बाबूमुशाय बंदूकबाज' करी रही है। यही नहीं वे हॉलीवुड की भी एक फिल्म में काम कर ही हैं।
उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में उन्हें मौका मिला तो वे उत्तराखण्ड की फिल्मों में भी काम करना चाहेंगी। देहरादून में चल रहे फिल्म फेस्टिवल के बारे में उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से लोगों के उस एक्टर से मिलने का मौका मिलता है जिसकी वे फिल्म देख रहे होते हैं।
दिव्या दत्ता ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में उन्होंने बताया कि वे भी आम लोगों की तरह छोटी-छोटी चीजों में खुश होती हैं। उन्हें देहरादून आ कर बंद टिक्की खाना, घूमना बहुत पसंद है जिंदगी को खुल कर जीने वाली व्यक्ति हैं।
आशा भोंसले के साथ है एक अलबम
asha bhosle
कार्यक्रम में गायिका व मिस इंडिया वर्ड वाइड ऋषिता भी मौजूद रहीं। उन्होंने भी दर्शकों के सवालों के जवाब देते हुए बताया कि वे अभी फिल्मों में नहीं आ रही है अभी उनका सारा फोकस गायिकी पर है।
अभी उनकी तीन सिंगल एलबम आ रही हैं। जिसमें से एक आशा भोंसले के साथ है दो पंजाबी है जिसमें से एक टोनी काका के साथ हैं। उन्होंने भी यहां पर गढ़वाली गाने की इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि यदि मौका मिला तो वे जरूर उत्तराखंड की फिल्मों के लिए गाना चाहेंगी। कार्यक्रम के दौरान फिल्म फेस्टिवल के डायरेक्टर राजेश शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे।
फिल्म फेस्टिवल का समापन देर शाम सिल्वर सिटी माननीय मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में अभिनेता जिमी शेरगिल, दिव्या दत्ता, सतीश कौशिक, नवाब शाह, हेमंत पांडेय और फिल्म फेस्टिवल के डायरेक्टर राजेश शर्मा मौजूद रहेंगे।