फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने स्कूली बच्चों के साथ बिताया समय, खूब खींची सेल्फी

Tue, 09 Aug 2022 06:46 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

सुनील शेट्टी ने कहा कि मसूरी में फिल्म की शूटिंग के लिए वे पहले भी आ चुके हैं, लेकिन कभी दून शहर घूमने का मौका नहीं मिला। मलाल न रहे इसलिए देहरादून भी घूम लिया। 
विज्ञापन
एक्टर सुनील शेट्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निजी दौरे पर देहरादून आए बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने कुछ समय स्कूली बच्चों के साथ भी बिताया। इस दौरान बच्चों ने उनके साथ जमकर सेल्फी भी ली। सोमवार को वे दून यूनिवर्सिटी रोड स्थित एक प्राईवेट स्कूल पहुंचे। सुनील शेट्टी ने कहा कि उत्तराखंड में कई ऐसी लोकेशन हैं जो फिल्म की शूटिंग के लिए बेहद खूबसूरत हैं। यहां की वादियां लोगों को आकर्षित करती हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे पहले मसूरी में फिल्म की शूटिंग के लिए आ चुके हैं, लेकिन कभी दून शहर घूमने का मौका नहीं मिला। जिसका उन्हें अपने जीवन में मलाल न रहे। इसलिए वे शहर की कुछ प्रमुख जगहों पर घूमने भी गए। लोगों ने सुनील को देखा तो उनके साथ सेल्फी लेने के लिए भीड़ लग गई। 

फिल्म नीति का ड्राफ्ट तैयार
उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद ने फिल्म नीति 2022 का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। ड्राफ्ट में फिल्म उद्योग के लिए अवस्थापना विकास पर विशेष जोर दिया गया है। साथ ही उत्तराखंड की क्षेत्रीय बोली की फिल्मों के निर्माण में दो करोड़ रुपये तक अनुदान की व्यवस्था की गई है। हिंदी व अन्य भारतीय भाषाओं की फिल्मों के लिए फिल्म शूटिंग की अवधि के दौरान राज्य में खर्च की गई धनराशि का 30 प्रतिशत या दो करोड़ रुपये, विदेश भाषा के फिल्मों के लिए 20 प्रतिशत या डेढ़ करोड़ रुपये के अनुदान का प्रावधान किया गया है। प्रस्तावित फिल्म नीति में फिल्म पुरस्कारों का भी प्रावधान किया गया है। हर वर्ष फिल्म उत्सव होगा। राज्य के किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति के नाम से फिल्म पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें