फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: उत्तराखंड में शूटिंग पूरी कर मुंबई लौटे एक्टर अक्षय कुमार, सेल्फी के लिए फैंस की लगी भीड़

Tue, 30 May 2023 12:22 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)

सार

उत्तराखंड की हसीन वादियों में करीब 11 दिनों तक शूटिंग करने के बाद अक्षय कुमार मुंबई के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
उत्तराखंड में शूटिंग पूरी कर मुंबई लौटै अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी कर अभिनेता अक्षय कुमार सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे विशेष चार्टर्ड विमान से मुंबई लौट गए। अक्षय बीती 18 मई को देहरादून पहुंचे थे। इसके अगले दिन अभिनेत्री अनन्या पांडे भी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में देहरादून आई थीं।

विज्ञापन


Akshay kumar: जागेश्वर और बदरीनाथ धाम पहुंचे बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी, भोले की भक्ति में दिखे लीन, तस्वीरें

उत्तराखंड की हसीन वादियों में करीब 11 दिनों तक शूटिंग करने के बाद अक्षय कुमार मुंबई के लिए रवाना हुए। खिलाड़ी कुमार ने शूटिंग के साथ ही उत्तराखंड में केदारनाथ, बदरीनाथ और जागेश्वर धाम में दर्शन भी किए। जिसके बाद वो एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर प्रशंसकों ने उनके साथ फोटो व सेल्फी भी ली।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

उत्तराखंड में शूटिंग पूरी होने की जानकारी अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी साझा की। अक्षय ने अपनी शर्टलेस तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर में उनकी बैक पर बना टैटू भी नजर आ रहा है। यह तस्वीर काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अक्षय के इस लुक की हर जगह चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें