फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikasnagar: यमुना में कूदे युवक का शव ढालीपुर के पास मिला, देवबंद से नौकरी के लिए आया था विकासनगर

Mon, 15 Sep 2025 09:59 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)

सार

युवक हिमाचल प्रदेश के पुरूवाला की ओर से डाकपत्थर बैराज से यमुना नदी कूद गया था। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई थी।
विज्ञापन
घटना के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी(फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डाकपत्थर बैराज से यमुना में कूदे युवक का शव सोमवार को ढालीपुर के पास नदी के किनारे मिला। मृतक की पहचान उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद थाना क्षेत्र के पाहुपुर निवासी जॉनी कुमार (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


रविवार सुबह युवक हिमाचल प्रदेश के पुरूवाला की ओर से डाकपत्थर बैराज से यमुना नदी कूद गया था। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई थी। एसडीआरएफ और पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया लेकिन युवक का कोई अता पता नहीं चला। सोमवार को किसी व्यक्ति ने ढालीपुर के पास नदी किनारे एक शव को देखा। उन्होंने विकासनगर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। एसडीआरएफ ने शव को बाहर निकाला।

Dehradun: देहरादून से बंगलूरू के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान शुरू, सीएम धामी ने किया विधिवत शुभारंभ
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी सेलाकुई पीडी भट्ट ने बताया कि रविवार को एक युवक के परिजन कोतवाली आए थे। उन्होंने युवक की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। परिजनों ने मृतक की पहचान की। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक ने आईटीआई किया था। वह 15 दिन पहले ही सेलाकुई की एक कंपनी नौकरी करने के लिए आया था। भाऊवाला में किराये के कमरे पर रह रहा था। मृतक के आत्महत्या करने के कारण की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें