फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आसन नदी किनारे मिला नवजात बच्ची का शव, फैली सनसनी

Sat, 10 Oct 2026 05:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम शेरपुर में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब आसन नदी किनारे एक दिन की नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ। बच्ची का शव पत्थरों के बीच फंसा हुआ था और उसके आसपास पत्थर भी रखे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एंबुलेंस के जरिये अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार, शव करीब चार से पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब आठ बजे शेरपुर गांव के ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर आसन नदी किनारे पत्थरों के बीच फंसी एक नवजात बच्ची पर पड़ी। पास जाकर देखा तो बच्ची मृत अवस्था में थी और उसके चारों ओर पत्थर लगाए गए थे। यह देख ग्रामीण सन्न रह गए और उन्होंने तत्काल इसकी सूचना सभावाला चौकी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही सभावाला चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मुआयना किया। इसके बाद मौके पर एंबुलेंस बुलाकर शव को अस्पताल पहुंचाया गया। कोतवाली प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया नवजात बच्ची की उम्र महज एक दिन प्रतीत हो रही है। पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि बच्ची को मृत अवस्था में यहां फेंका गया था या उसे जिंदा छोड़कर कोई चला गया था और बाद में उसकी मौत हुई। उन्होंने बताया कि मामले में नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है और बच्ची को यहां छोड़ने वालों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें