फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ पैदल मार्ग: चीरबासा में मलबा आने से तीन घंटे थमी आवाजाही, गौरीकुंड और सोनप्रयाग में रोके गए यात्री

Sat, 10 Oct 2026 05:08 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर बारिश के बाद मलबा और पत्थर आने से यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हुई। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने सुबह तीन घंटे तक यात्रियों को आगे बढ़ने से रोके रखा। मार्ग खुलने के बाद सुरक्षा कर्मियों की निगरानी में आवाजाही दोबारा शुरू कराई गई।

विज्ञापन
मलबा हटाते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा में मलबा और पत्थर आने से शनिवार सुबह छह से नौ बजे तक यात्रियों की आवाजाही रोकनी पड़ी। सुरक्षा के मद्देनजर गौरीकुंड और सोनप्रयाग में यात्रियों को रोका गया। सुबह नौ बजे मार्ग खुलने के बाद आवाजाही सुचारु करा दी गई।

विज्ञापन


बीते दिन हुई तेज बारिश के बाद रात में चीरबासा में मलबा आने से पैदल मार्ग अवरुद्ध हो गया था। सुबह मार्ग की स्थिति का जायजा लेने के बाद प्रशासन ने यात्रियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। मार्ग खुलने पर केदारनाथ से लौट रहे और धाम की ओर जा रहे यात्रियों को सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी में चीरबासा के संवेदनशील हिस्से से आर-पार कराया गया।

ये भी पढे़ं...देहरादून: एलन मस्क पर राहुल की टिप्पणी को लेकर धामी का निशाना, बोले-विदेशी ताकतों के इशारे पर खेल रहे ये लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने चीरबासा सहित पूरे पैदल मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि आपदा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों का विस्तृत आकलन किया जाएगा। सोनप्रयाग कोतवाली प्रभारी सुरेश चंद्र बलूनी ने बताया कि मार्ग खुलने के बाद यात्रियों की आवाजाही शुरू करा दी गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें