सभी वयस्क आरोपियों के खिलाफ विशेष पोक्सो अदालत में मुकदमा चल रहा है। इस मुकदमे में अभियोजन की ओर से कुल 21 गवाह पेश किए गए हैं। जानकारी के अनुसार सभी गवाहों की गवाही पूरी हो चुकी है। दोनों पक्षों की बहस भी बुधवार को पूरी हो गई। दोषारोपण और फैसले की तिथि अदालत ने 28 जनवरी नियत की है।
बता दें कि तीन नाबालिग छात्रों के खिलाफ किशोर न्याय बोर्ड में मुकदमा चला था। करीब पांच महीने की सुनवाई के बाद बोर्ड ने सभी बाल अपचारियों को बरी कर दिया था। लेकिन, इस फैसले के विरोध में अभियोजन की ओर से पोक्सो कोर्ट में अपील की गई थी। बताया जा रहा है कि इस मामले में भी पोक्सो कोर्ट 28 को ही फैसला सुनाएगी।