फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान बनाने से पहले कर लें पानी का 'जुगाड'

Tue, 03 Sep 2013 10:28 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून के बंजारावाला क्षेत्र में मकान बनाने की सोच रहे हैं तो पहले पानी जुगाड़ कर लें। क्षेत्र में पानी की कमी को देखते हुए शिवपुरी मोहल्ले सहित आसपास के क्षेत्रों में नए कनेक्शनों पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


समस्या को देखते हुए जलसंस्थान अधिकारियों ने नियोजन मंत्री दिनेश अग्रवाल से मुलाकात कर ट्यूबवेल और ओवर हैड टैंक लगाने के लिए सिंचाई विभाग की जमीन उपलब्ध कराने की मांग की है।

क्षेत्र में पानी की कमी
अधिशासी अभियंता एसएल जुयाल ने बताया कि क्षेत्र में पानी की कमी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। नए स्रोत स्थापित होने केबाद ही अब नए कनेक्शन दिए जाएंगे।
विज्ञापन


टीएचडीसी कॉलोनी स्थित प्राइमरी स्कूल के पास सिंचाई विभाग की भूमि की मांग की जा रही है। यदि ये भूमि मिल जाती है तो यहां ट्यूबवेल और ओवर हैड टैंक बनाया जाएगा।
विज्ञापन


प्रस्ताव भी तैयार किया गया
साथ ही दुर्गा मंदिर से शिवपुरी मोहल्ले तक एक किमी पेयजल लाइन डालने का प्रस्ताव भी तैयार किया गया। इसमें करीब साढ़े सात लाख रुपये का खर्चा आएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें