फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं से संपर्क, समन्वय और संवाद स्थापित करें बीएलओ : सीईओ

विज्ञापन
विज्ञापन
-मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ आउटरीच अभियान की नियमित निगरानी को कहा
विज्ञापन


-एसआईआर की तैयारियों के संबंध में की जिलों की समीक्षा, सभी जिलों में बीएजी तत्काल गठन के निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने कहा कि सभी बीएलओ, मतदाताओं से संपर्क, समन्वय व संवाद स्थापित करें। सभी जिलों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक करते हुए डॉ. पुरुषोत्तम ने कहा कि बीएलओ भ्रमण की नियमित निगरानी की जाए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सचिवालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों की बैठक में सीईओ डॉ. पुरुषोत्तम ने निर्देश दिए कि बूथ लेवल ऑफिसर बीएलओ आउटरीच अभियान के तहत अपने क्षेत्र के मतदाताओं से संपर्क, समन्वय और संवाद स्थापित करें। बीएलओ की नियमित भ्रमण की निगरानी की जाए। नियमित रिपोर्ट मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन मतदाताओं की ओर से वोटर हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से मतदाता सूची की जानकारी ली जा रही है, उनका हर हाल में समाधान किया जाए। जनपद एवं ईआरओ ऑफिस में हेल्पडेस्क प्रभावी रूप से स्थापित की जाए। इसके लिए प्रभारी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए। बूथ अवेयरनेस गु्रप (बीएजी) के संबंध में भी निर्देश दिए। कहा कि प्रत्येक मतदाता स्थलों पर बीएजी का गठन तत्काल किया जाए। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें