फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'डीजीपी और ममता बोहरा ने रची कहानी'

Sat, 21 Dec 2013 09:45 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
अपर सचिव (निलंबित) जेपी जोशी पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली युवती ने शुक्रवार को अदालत में सरेंडर कर दिया। इसके साथ ही सुमन सिंह वल्दिया और नीरज चौहान को भी अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन


'नीरज चौहान की अहम भूमिका'
इस दौरान ब्लैकमेलिंग की आरोपी युवती ने बयान दिया कि अपर सचिव यौन शोषण मामले में नीरज चौहान की अहम भूमिका है और मुझे झूठे आरोपों में फंसाया गया है।

बताया जा रहा है कि दोपहर बाद अपर सचिव पर आरोप लगाने वाली युवती की जमानत याचिका पर बहस होगी। युवती ने गुरुवार को भी अदालत में सरेंडर नहीं किया था। युवती की ओर से अदालत में अर्जी देकर कहा गया कि उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं है।

वल्दिया और नीरज अदालत में पेश
इसके साथ ही शुक्रवार को सुमन सिंह वल्दिया और नीरज चौहान को भी अदालत में पेश किया गया। जहां सुमन ने कहा कि डीजीपी और ममता बोहरा ने ही पूरी कहानी रची है। जब मेरी बारी आएगी तो मैं भी बताऊंगा।
विज्ञापन


कुछ और लोगों के नाम का खुलासा
इससे पहले गुरुवार को पेश किए गए शपथपत्र में युवती ने मामले से जुड़े कुछ और लोगों के नाम का खुलासा करते हुए अपनी जान को खतरा बताया था।

शपथपत्र में जेपी जोशी, निलंबित संयुक्त सचिव सुमन सिंह वल्दिया और जोशी को ब्लैकमेल करने के मामले में गिरफ्तार शाइनी मैक के अलावा बैनर्जी, कथित पत्रकार आरिफ, अभिषेक सिन्हा के अलावा कुछ और नामों का जिक्र किया था।

शपथपत्र में युवती ने वल्दिया और शाइनी मैक से जान का खतरा बताया था। हालांकि, अदालत सरेंडर के लिए दी गई अर्जी में उसने वल्दिया और शाइनी मैक को क्लीन चिट देते हुए कहा है कि प्रकरण में दोनों की कोई भूमिका नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें