होम आइसोलेशन के दौरान कोविड संक्रमितों के लिए हाइजीन बहुत जरूरी है। भाप लेने वाला पानी इस्तेमाल से पहले हर बार बदलना चाहिए। अगर ऑक्सीजन थैरेपी ले रहे हैं तो मास्क, ऑक्सीजन फ्लोमीटर और प्लास्टिक ट्यूबिग की समय-समय पर सफाई करते रहें। मास्क की बजाय कैनुला का इस्तेमाल करें। ह्यूमिडिफायर की बोतल के पानी को हर 24 घंटे में बदलें। हमेशा सलाइन और डिस्टिल वाटर का प्रयोग करें।
ब्लैक फंगस के लक्षण
तेज बुखार, नाक बंद होना, सिर दर्द, आंखों में दर्द, दृष्टि क्षमता क्षीण होना, आंखों के पास लालिमा होना, नाक से खून आना, नाक के भीतर कालापन आना, दांतों का ढीला होना, जबड़े में दिक्कत होना, छाती में दर्द होना आदि ब्लैक फंगस प्रमुख लक्षण हैं।