फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल अटैक : एम्स ऋषिकेश में छह मरीजों में मिला ब्लैक फंगस और एस्परजिलोसिस का मिश्रित संक्रमण

Wed, 09 Jun 2021 02:29 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश

सार

संस्थान में 11 मरीजों में एस्परजिलोसिस के संक्रमण की भी पुष्टि हुई है। वहीं एम्स अब तक ब्लैक फंगस के रिकॉर्ड 33 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
एम्स ऋषिकेश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती छह मरीजों में ब्लैक फंगस म्यूकोरमाइकोसिस और एस्परजिलोसिस का मिश्रित संक्रमण मिला है। मरीजों में मिश्रित संक्रमण मिलने के बाद प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


उत्तराखंड: एसओपी में हुआ संशोधन, अब हफ्ते में तीन दिन सुबह आठ से शाम पांच बजे तक खुलेंगे बाजार

एम्स अब तक ब्लैक फंगस के रिकॉर्ड 33 मरीजों की मौत
संस्थान में 11 मरीजों में एस्परजिलोसिस के संक्रमण की भी पुष्टि हुई है। वहीं एम्स अब तक ब्लैक फंगस के रिकॉर्ड 33 मरीजों की मौत हो चुकी है।

प्रदेश में ब्लैक फंगस म्यूकोरमाइकोसिस और एस्परजिलोसिस ने कोविड संक्रमितों पर डबल अटैक बोला है। एम्स निदेशक पद्मश्री रविकांत ने बताया कि एम्स में भर्ती छह कोविड संक्रमितों में फंगस कल्चर टेस्ट और बॉयोप्सी के बाद ब्लैक फंगस और एस्परजिलोसिस का मिश्रित संक्रमण मिला है।
विज्ञापन


म्यूकोरमाइकोसिस कंट्रोल टीम मरीजों की जांच और उपचार में जुटी
उन्होंने बताया कि 11 मरीजों में एस्परजिलोसिस के संक्रमण की भी पुष्टि हुई है। एम्स की म्यूकोरमाइकोसिस कंट्रोल टीम मरीजों की जांच और उपचार में जुटी है। उन्होंने बताया कि एम्स में जांच के बाद अब तक ब्लैक फंगस के 182 केस मिले हैं।

ब्लैक फंगस के साथ अब एस्परजिलोसिस के मामले भी सामने आ रहे
उधर, एम्स की म्यूकोरमाइकोसिस कंट्रोल टीम के प्रभारी और ईएनटी सर्जन डा. अमित त्यागी ने बताया कि ब्लैक फंगस के साथ अब एस्परजिलोसिस के मामले भी सामने आ रहे हैं। दोनों ही फंगल संक्रमण है। दोनों के इलाज के लिए ड्रग ऑफ चॉइस एम्फोटेरिसिन बी और लाइपोसोमल एम्फोटेरिसिन इंजेक्शन व एंटीफंगल दवाओं का प्रयोग किया जाता है।
विज्ञापन


ब्लैक फंगस के 28 मामले आए सामने
वहीं मंगलवार को प्रदेश में ब्लैक फंगस के 28 नए मामले दर्ज किए गए। सोमवार को जहां प्रदेश में ब्लैक फंगस के 304 मामले थे, वहीं मंगलवार को इनकी संख्या 332 पहुंच गई। ब्लैक फंगस के दो मरीजों की मौत हुई। अब तक प्रदेश में 50 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि 18 मरीज ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें