फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष को मिल रही धमकी, इस फिल्म की वजह से मचा है बवाल

Wed, 19 Jun 2024 02:35 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून

सार

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष को सोशल मीडिया पर धमकी मिल रही है। उन्हें इंस्टाग्राम पर गाली-गलौच के साथ ही जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
बदरी-केदार मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय को इन दिनों एक हिंदी फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर धमकियां मिल रही हैं। वह फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर भी हैं। प्रसिद्ध अभिनेता अन्नू कपूर की फिल्म का ट्रेलर व टीजर रिलीज होते ही चर्चाओं में है।

विज्ञापन


जनसंख्या वृद्धि पर आधारित इस फिल्म पर समुदाय विशेष के लोगों की ओर से आपत्ति जताई जा रही है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर खासा बवाल मचा हुआ है। फिल्म में अन्नू कपूर के अलावा पद्मश्री मनोज जोशी, अश्विनी कालसेकर, पार्थ समथान, पारितोष त्रिपाठी आदि ने अभिनय किया है। फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर अजेंद्र अजय हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर गाली-गलौच के साथ ही जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

ये भी पढ़ें...आज गिर सकती हैं राहत की बूंदें: उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बदलेगा मौसम, बारिश और तूफान का ऑरेंज अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा है। अजेंद्र ने बताया कि 7 जून को फिल्म रिलीज होनी थी। लेकिन कानूनी दांवपेच के कारण रिलीज नहीं हो पाई है। जल्द ही फिल्म रिलीज करने की नई तिथि घोषित होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें