फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: महिला कोच में यात्रा करना पड़ा भारी, आरपीएफ की टीम ने चेकिंग के दौरान दो लोगों को पकड़ा

Wed, 19 Jun 2024 02:23 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की।

सार

महिला कोच में पुरुष यात्री नहीं बैठ सकते हैं। रेलवे सुरक्षा बल ने महिला कोट में दो पुरुष यात्रियों को पकड़ लिया।दोनों के विरुद्ध रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक ट्रेन के महिला कोच में यात्रा करना, दो लोगों को भारी पड़ गया। रेलवे सुरक्षा बल रुड़की टीम ने चेकिंग के दौरान दोनों पुरुष यात्रियों को पकड़ लिया। दोनों यात्रियों का चालान कर दिया गया है। रेलवे सुरक्षा बल रुड़की चौकी प्रभारी कमलेश प्रसाद ने बताया कि देहरादून-सहारनपुर स्पेशल एक्सप्रेस के रुड़की रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर आरपीएफ टीम चेकिंग कर रही थी।

विज्ञापन


चेकिंग के दौरान जब टीम ट्रेन के महिला कोच में पहुंची तो वहां दो पुरुष यात्री बैठे मिले। महिला कोच में पुरुष यात्री नहीं बैठ सकते हैं। यह अपराध है। जिसके चलते दोनों पुरुष यात्रियों को पकड़ लिया गया। उन्हें आरपीएफ चौकी लाया गया। दोनों के विरुद्ध रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों का चालान कर दिया गया है।

चौकी प्रभारी कमलेश प्रसाद ने बताया कि इस समय यात्रा सीजन पूरे चरम पर है। ट्रेनों में अत्याधिक भीड़ आ रही है। भीड़ का लाभ उठाकर असामाजिक तत्व गड़बड़ी कर सकते हैं। इस आशंका को देखते हुए ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चल रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarkashi News: ग्लेशियर पिघलने से बढ़ा भागीरथी नदी का जलस्तर, दो दिन में ही बनी 70 लाख यूनिट बिजली
विज्ञापन


यात्रियों को भी जहर खुरान गिरोह और झपटमारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। किसी भी अंजान व्यक्ति से कोई खाने पीने का सामान यात्री न लें। यह लोग जहर खुरान गिरोह के सदस्य भी हो सकते हैं। यात्रियों को बताया जा रहा है कि अपने बारे में किसी भी अंजान व्यक्ति को कोई भी जानकारी न दें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें