फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: डेंगू ने ली भाजयुमो नेता की जान, अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में तोड़ा दम

Sun, 03 Nov 2019 10:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सितारगंज

सार

  • बूढ़ी मां, पत्नी व तीन बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सितारगंज में डेंगू रोग का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक जहां दर्जनों मरीज डेंगू रोग से ग्रसित मिले हैं तो वही डेंगू से मौत का सिलसिला भी जारी है। शक्तिफार्म में महिला की डेंगू से मौत के बाद अब भाजपा युवा मोर्चा के नेता की मौत का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


भाजयुमो नेता ने पोलीगंज अस्पताल से बरेली के निजी अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। उनकी असमय मौत से घर का इकलौता चिराग बुझ गया। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया गया कि नयागांव निवासी इफ्तिखार हुसैन (34) पुत्र रईसुद्दीन पिछले कई दिनों से बुखार से ग्रस्त चल रहे थे।

विज्ञापन

परिजनों में कोहराम

शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने पर वह स्वयं पोलीगंज अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उनकी गंभीर स्थिति को देख तुरंत ही बरेली के लिए रेफर कर दिया।

इस पर उनके परिजन पोलीगंज पहुंचे और इलाज के लिए बरेली के निजी अस्पताल ले जाने लगे। लेकिन रास्ते में ही इफ्तिखार ने दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। इफ्तिखार अपने परिवार के इकलौत वारिस थे। उनकी साल 2011 में जहानाबाद की युवती अर्शी से शादी हुई थी। तीन बेटियां हैं। उनकी मौत से पत्नी बेसुध हो गई हैंऔर बूढ़ी मां का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

क्षेत्र में डेंगू रोग के पैर पसारने के बाद भी प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है। न तो नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही स्वास्थ्य सेवाओं की पर्याप्त सुविधा है और न ही डेंगू जैसे गंभीर रोग को फैलने से रोकने को इंतजाम किए गए हैं। इससे क्षेत्रवासियों में गहरा आक्रोश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें