फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कोई कहीं चढ़े, मोदी तो चढ़ गए जी पहाड़'

Mon, 14 Oct 2013 05:22 PM IST
अमर उजाला, कर्णप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
इसे मोदी का मैनेजमेंट कहें या फिर बढ़ती लोकप्रियता कि उत्तराखंड के सुदूरवर्ती इलाकों में भी मोदी और उनके मिशन की गूंज सुनाई दे रही है।
विज्ञापन


उत्तराखंड के छोटे-छोटे कस्बों में भी भाजपा का आम कार्यकर्ता मिशन मोदी को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्घ नजर आ रहा है।

पढें, 'मोदी के करिश्मे से जीतेंगे पांचों लोकसभा सीट'

मिशन मोदी को सफल बनायेंगे कार्यकर्ता
अब उत्तराखंड के आपदाग्रस्त हिस्से कर्णप्रयाग की ही बात करें तो यहां नमो-नमो की धमक दिखाई देने लगी है। भाजपा के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष पंकज डिमरी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में मिशन मोदी को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक रूप से काम किया जाएगा।
विज्ञापन


डिमरी ने कहा कि नगर में भाजपा को मजबूत बनाने के लिए युवाओं के साथ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को साथ लेकर काम किया जाएगा।

पढें, सर्वे का 'मकड़जाल' या फिर होगा मोदी का कमाल

पार्टी के जिलाध्यक्ष और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों की विफलताओं को लेकर जनता के बीच आपदा घोटालों को मुद्दा बनाया जाएगा। कहा कि नगर में भी विकास का पहिया जाम हो गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें