फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून में भी कार्यकर्ता बोले नमो-नमो

Thu, 19 Sep 2013 11:55 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का रंग जुलूस पर जमकर चढ़ा। सभा के दौरान भाजपा नेताओं ने मोदी को हर मर्ज की दवा बताया तो कार्यकर्ता भी मोदी के नारे लगाते नजर आए।
विज्ञापन


पार्टी नेताओं ने कहा कि नरेंद्र मोदी के पास ही देश को विकसित करने का दृष्टिकोण है। इस दौरान जब भी मोदी का नाम नेताओं ने लिया, नीचे खड़े कार्यकर्ताओं ने झंडे उठाकर और नारेबाजी कर उनका स्वागत किया।

दूसरी ओर, कूच के दौरान तीनों मुख्यमंत्रियों समेत प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी से कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए।

अपने नहीं, सरकार के कपड़े उतारो
नेताओं के संबोधन के बाद भाजपा कार्यकर्ता कुछ ज्यादा ही जोश में आ गए। बैरियर के ऊपर चढ़े कुछ कार्यकर्ता अपनी शर्ट उतारकर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन


यह देखकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत माइक लेकर बोले, अपने कपड़े मत उतारो। कपड़े तो कांग्रेस के उतारने हैं। इसलिए यह जोश अभी बचा कर रखो।

तीरथ लहूलुहान, जोशी चोटिल
प्रदर्शन के दौरान बैरियर पार करने की कोशिश के दौरान हुई धक्कामुक्की में प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत और मसूरी विधायक गणेश जोशी और कार्यकर्ता मनवीर चौहान बैरियर पर ही गिर पड़े।

रावत का पैर गहरी चोट लगने से लहूलुहान हो गया, जबकि जोशी और चौहान भी चोटिल हो गए। हालांकि, पुलिस ने रावत को उसी वक्त अस्पताल भेज दिया। जोशी और चौहान ने गिरफ्तारी दी, लेकिन बाद में पुलिस लाइन से उन्हें अस्पताल भेजा गया।

तेज धूप से परेशान नेता
तीनों नेता सीएमआई अस्पताल में भर्ती हैं। दूसरी ओर, प्रदर्शन के दौरान तेज धूप से परेशान करीब 12 कार्यकर्ता बेहोश हो गए। पुलिस ने मौके पर तैनात एंबुलेंस में उन्हें उपचार दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें