फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने पांच साल में कांग्रेस के पत्थर निकालकर अपने लगाए

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष व पूर्व काबीना मंत्री नवप्रभात ने कहा कि भाजपा सरकार व उसके जनप्रतिनिधियों ने कांग्रेस के समय में शुरू कराए गए विकास कार्यों पर लगाए गए शिलापटों को हटाकर अपने शिलापट लगाने का काम किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम नवाबगढ में आयोजित की गई ग्रामीणों की बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व काबीना मंत्री नवप्रभात ने कहा कि कोरोना महामारी एक बार फिर से अपने पैर पसार रही है। इसलिए सभी ग्रामीणों को पूरी सावधानी के साथ अपनी दिनचर्या गुजारनी है। उन्होंने कहा कि सरकार के माध्यम से जारी की गई गाइडलाइन के अनुपालन में किसी प्रकार की लापरवाही उन्हें नहीं बरतनी है। बैठक में इसराना, गोपाल थापा, परशुराम, विनय जायसवाल, मोहम्मद नईम, रजत, योगेश अग्रवाल, राम कुमार, परवीन, शूरवीर नेगी, धीरज बॉबी नौटियाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें