ये आरक्षण को खत्म कर देंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में हमारा एक वर्ग ऐसा है, जिस पर इस झूठ का प्रभाव पड़ा है। कहा कि हमें वहां घर-घर जाकर सच्चाई बतानी होगी। उन्हें बताना होगा कि दोबारा से डॉ. भीमराव आंबेडकर भी जन्म लेकर आ जाएं और वो ये कह दें कि संविधान बदल दो तो देश का संविधान नहीं बदला जा सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारों में संविधान में 125 से ज्यादा बार संशोधन हुए हैं। कहा, विपक्ष के ऐसे ही झूठ का सच जन-जन के बीच पहुंचाना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।