फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता से माफी मांगे कांग्रेस, फिर बताए खुद को गांधीवादी

Tue, 02 Aug 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : file photo
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस में बिष्ट ने कहा कि सुनने में आ रहा है कि कांग्रेस गांधीवादी तरीके से अपनी यात्रा निकालेगी। उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस जनता से माफी मांगे और फिर खुद को गांधीवादी बताए।
विज्ञापन


मंगलवार को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस नौ अगस्त से कोई यात्रा निकालने वाली है। इस यात्रा के जरिए पार्टी को प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

कहा कि चाहे नारी निकेतन का मामला हो या विधायकों की खरीद-फरोख्त या फिर शराब घोटाले सभी में सरकार की संलिप्तता उजागर हुई है। महात्मा गांधी के नाम का इस्तेमाल करने वाली कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि क्या पार्टी अपने आचारण और व्यवहार में सुधार लाएगी।
विज्ञापन


सुनियोजित तरीके से कराए जा रहे मुकदमें दर्ज
बताया कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए विधायकों के खिलाफ सुनियोजित तरीके से मुकदमें दर्ज कराए जा रहे हैं।स्वास्थ्य विभाग में घोटाला सामने आ रहा है, दून अस्पताल में जिला अस्पताल जैसी बुनियादी सुविधा भी नहीं हैं।

प्रदेश सरकार ने जो स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की थी, उसका किसी को लाभ नहीं मिला। स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवहन और पीडब्लूडी में अधिकारियों की नियुक्ति में खेल किया जा रहा है।

यात्रा मार्गों पर फंस रहे यात्रियों को प्रदेश सरकार की ओर से कोई मदद नहीं दी जा रही है। कहा कि भाजपा की पर्दाफाश रैली की तर्ज पर जो रैली कांग्रेस निकालना चाह रही है उसका कोई फायदा नहीं होगा।  
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें