भट्ट ने गत दिवस हरिद्वार में कुछ जगहों पर जाकर बडे़ उद्योगपतियों से मुलाकात की थी। भट्ट के अनुसार, 11 फरवरी तक उनकी कोशिश होगी कि वे पूरे प्रदेश में बडे़ सहयोगकर्ताओं के पास पहुंचे और पार्टी के लिए आजीवन सहयोग निधि जुटाएं।
भट्ट का कहना है कि भाजपा ने राजनीतिक शुचिता के लिए अहम कदम बढ़ाया है। राजनीतिक दलों को चंदे के नाम पर ढके छिपे जो खेल चलता था, वह भाजपा के इस कदम से हतोत्साहित होगा।