फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: यहां सिर्फ पांच हजार रुपए में होगा कैंसर रोगियों का पूरा इलाज

Sun, 28 Jan 2018 01:54 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंसर से पीड़ित मरीजों को अब बेहद कम दामों पर सस्ता इलाज मिल सकेगा। कैंसर रोग से ग्रसित मरीजों को इलाज के लिए अब अन्य राज्यों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। एम्स में उपचार के लिए रेडियोलॉजी विभाग ने हाई एनर्जीलीनियर एक्सीलेटर मशीन स्थापित की है, जिससे कैंसर रोगियों को महज पांच हजार रुपये में ही उपचार की सुविधा मिल सकेगी। इसी उपचार के लिए मरीजों को निजी अस्पतालों में करीब तीन लाख रुपये खर्च करने पड़ते हैं।

विज्ञापन


निदेशक प्रोफेसर डा. रवि कांत ने एम्स में स्थापित हाई एनर्जीलीनियर एक्सीलेटर मशीन का शुक्रवार को शुभारंभ किया। बताया कि कैंसर के इलाज में इस मशीन का अहम रोल है। प्रदेश के कैंसर से पीड़ित मरीजों को उपचार के लिए दिल्ली और चंडीगढ़ आदि राज्यों में जाना पड़ता था, जहां उन्हें इलाज पर करीब तीन लाख रुपये खर्च करने पड़ते थे, लेकिन अब एम्स में इस मशीन के स्थापित होने से सिर्फ पांच हजार रुपये में ही इलाज संभव होगा।
 

विज्ञापन

aiims rishikesh
निदेशक के मुताबिक कई नॉन कैंसर वाली बीमारियों दिमाग, शरीर में टिशु बढ़ने, और नॉन कैंसर वाले ट्यूमर आदि का उपचार भी इस मशीन से किया जा सकता है। करीब 30 करोड़ रुपये लागत की मशीन पर पहले रोगी बिजनौर निवासी प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित का सफल इलाज शुक्रवार को किया गया।

बताया कि देशभर के छह एम्स में से सबसे पहले ऋषिकेश में इस मशीन को स्थापित किया गया है, जिसका लाभ उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि आसपास के राज्यों के मरीजों को भी मिल सकेगा। इस अवसर पर उप निदेशक अंशुमान गुप्ता, डीन सुरेखा किशोर, रेडियो थैरेपी विभागाध्यक्ष डा. मनोज गुप्ता, प्रो. बीना रवि, डा. राजेश पसरीचा, पीआरओ हरीश थपलियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें