भाजपा ने नौ प्रवक्ताओं की सूची जारी की है, जिनमें पिथौरागढ़ से मथुरादत्त जोशी को प्रवक्ता चुना गया है। वह पिछले दिनों कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।
भारतीय जनता पार्टी ने संगठन, राजनीतिक सवालों के जवाब देने के लिए नौ प्रवक्ताओं की सूची जारी की है। इनमें देहरादून के पांच व तीन अन्य शहरों के प्रवक्ता शामिल हैं। देहरादून महानगर के विधायक खजानदास, विधायक विनोद चमोली, कुंवर जपेंद्र, हनी पाठक, कमलेश रमन के अलावा देहरादून ग्रामीण के नवीन ठाकुर को प्रवक्ता बनाया गया है।
इसके साथ ही पिथौरागढ़ से मथुरादत्त जोशी को प्रवक्ता चुना गया है। वह पिछले दिनों कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्हें पहली अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, काशीपुर में गुरविंदर सिंह चंडोक और नैनीताल में विकास भगत को प्रवक्ता चुना गया है। पार्टी के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रवक्ताओं की यह सूची जारी की है।