महिला हितों में अब तक लिए कई निर्णय
दो दिन पहले ही धामी सरकार ने सरकारी विभागों व संस्थानों में दैनिक वेतन पर तैनात महिला कर्मचारियों को प्रसूति अवकाश की सौगात दी। सीएम कार्यालय की कोर टीम को सीएम के निर्देश हैं कि वे गरीब, कमजोर व आम जन के अलावा महिलाओं, बालिकाओं और युवाओं के हित में योजनाएं और कार्यक्रम तैयार कराएं।
ये कुछ प्रमुख फैसले लिए
महिला स्वयं सहायता समूहों की सहायता के लिये एक विशेष कोष, लखपति दीदी योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय बढ़ाया, राज्य की महिलाओं को सरकारी नौकरी में क्षैतिज आरक्षण।
युवा आयोग और युवा नीति का इंतजार
प्रदेश के युवाओं को राज्य युवा आयोग के गठन का इंतजार है। भाजपा के चुनाव दृष्टिपत्र में यह वादा किया गया है। इसके अलावा नई युवा नीति भी प्रस्तावित है।