अनुशासन समिति के समक्ष रखा गई रिपोर्ट
पार्टी पदाधिकारियों की टीम ने विधानसभा में दौरे कर तैयार की गई रिपोर्ट को अनुशासन समिति के समक्ष रखा गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष व सचिव उपस्थित थे।
चुनाव में पार्टी विरोध कार्य करने की शिकायतों पर पूरी रिपोर्ट अनुशासन समिति को सौंपी है। समिति रिपोर्ट का अध्ययन करेगी। जिसके बाद जो बिंदु निकल कर सामने आएंगे। उस पर फिर बैठ कर चर्चा की जाएगी।
- मदन कौशिक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
ये भी पढ़ें...हरिद्वार : शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप ने सीएम धामी को लिखी चिट्ठी, चारों धाम में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग
संगठन में नहीं होगा कोई बदलाव
प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने मीडिया के सवाल पर भाजपा संगठन में बदलाव की संभावना से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव में 47 सीटें संगठन ने दिलाई है, बदलाव क्यों होगा। बता दें कि विधानसभा चुनाव के बाद से भाजपा संगठन में बदलाव की चर्चाएं चल रही है। दुष्यंत गौतम के देहरादून दौरे को भी बदलाव के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन उन्होंने स्पष्ट कहा कि संगठन में फिलहाल कोई बदलाव नहीं होने वाला है।