सोशल मीडिया पर प्रमुख मुद्दे क्या हैं
उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से पूछा कि वे बताएं कि सोशल मीडिया पर प्रमुख मुद्दे क्या हैं? वे इन मुद्दों पर किस तरह की प्रतिक्रिया देते हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर विपक्ष के प्रचार-दुष्प्रचार का जवाब देते समय प्रमाणिकता और गरिमा का विशेष ध्यान रखना होगा।
ये भी पढ़ें...CM Yogi Uttarakhand Visit: बदरीनाथ के बाद बाबा केदार के दर्शन को पहुंचे योगी, ब्रह्म कपाल में किया पितृ तर्पण
अच्छा काम कर रही धामी सरकार
उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की तारीफ की। कहा कि केंद्र की तरह प्रदेश में धामी सरकार बढ़िया काम कर रही है। इसलिए पीएम मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपना अधिक से अधिक योगदान दें।
स्वागत में तोरण द्वार, ढोल दमाऊ से स्वागत
शाह का पार्टी मुख्यालय पहुंचने पर ढोल दमाऊ से स्वागत हुआ। पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने केंद्रीय मंत्री व मुख्यमंत्री का स्वागत किया। पार्टी कार्यालय पहुंचकर शाह सीधे बैठक स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने आरएसएस चिंतक व संगठनकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय व भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर के सामने प्रणाम किया।