विपक्षी दलों की रणनीति पर रहेगी निगाह
भाजपा की विपक्ष दलों की रणनीति पर निगाह रहेगी। खास तौर उन सीट पर जहां भाजपा को हार मिली। विपक्षी दलों व उनके नेताओं की क्या रणनीति है, लोग उन्हें क्यों पंसद करते हैं, भाजपा के हार का क्या कारण है, इन सीटों पर विपक्ष की रणनीति का जवाब देने के लिए भाजपा की बूथ प्रबंधन के लिए विशेष रणनीति तैयार करेगी।
एक-एक कार्यकर्ता के काम का विभाजन
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कोर कमेटी में आगामी चुनाव की रणनीति व पार्टी कार्यक्रमों पर चर्चा कर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मार्गदर्शन किया है। एक-एक कार्यकर्ता के काम का विभाजन किया गया। प्रदेश कोर कमेटी के 17 सदस्यों का जून, जुलाई अगस्त तक विधानसभा प्रवास का कार्यक्रम तैयार किया जाएगा। सदस्यों का किस विधानसभा में प्रभाव है, उसके आधार पर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।